Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री के सुल्तानपुर दौरे को लेकर 7 जुलाई को शहर में रहेगा...

मुख्यमंत्री के सुल्तानपुर दौरे को लेकर 7 जुलाई को शहर में रहेगा रूट डायवर्जन, सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम

IMG 20260706 WA0060अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

शहर में बाहरी वाहनों की एंट्री रहेगी प्रतिबंधित, ई-रिक्शा संचालन पर पूर्ण रोक, 11 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था; प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की

 

 

 

 

 

सुल्तानपुर। 7 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित सुल्तानपुर भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामन्त ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भुलकी चौराहा, टेडुई, अमहट, पयागीपुर और कटावां मार्ग से सभी प्रकार के वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश मिलेगा जिनके चालक या स्वामी पहचान पत्र दिखाकर यह प्रमाणित करेंगे कि वे सुल्तानपुर शहर के निवासी हैं अथवा किसी आवश्यक कार्य से आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को शहर के भीतर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, पुलिस, प्रशासन एवं अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। नगर क्षेत्र में ठेला एवं वेंडिंग करने वाले सभी लोगों से अपील की गई है कि वे केवल नगरपालिका द्वारा निर्धारित वेंडिंग जोन में ही अपने ठेले लगाएं।

जनसभा में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग हेतु प्रशासन ने 11 स्थान चिन्हित किए हैं। इनमें पुलिस लाइन की एमटी शाखा में बसों की पार्किंग तथा करौंदिया ओवरब्रिज के नीचे और रेलवे माल गोदाम सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर चारपहिया एवं अन्य वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने जनपदवासियों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सहयोग करने की अपील की है, ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्नScreenshot 2026 0706 144547 1 हो सके।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां