अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
वीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार 7 जुलाई 2026 को प्रस्तावित सुलतानपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह तथा पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने सोमवार को ड्यूटी में तैनात राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध, अनुशासित और पूर्ण सतर्कता के साथ निर्वहन करें। किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। ब्रीफिंग में यह भी स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा और सजगता के साथ अपनी ड्यूटी निभानी होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बाहरी जनपदों से ड्यूटी पर आए राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ब्रीफिंग में भाग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रा




प्त किए।