अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
डीएम इन्द्रजीत सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ जोन के 9 जनपदों के 110 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा; तीन दिन चलेगा खेल महाकुंभ
सुलतानपुर। जनपद की पुलिस लाइन्स में शुक्रवार को 27वीं अंतर-जनपदीय (लखनऊ जोन) वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम के कुशल निर्देशन में आयोजित इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता की सचिव एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार आयोजित इस जोनल प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के कुल नौ जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में लगभग 110 खिलाड़ी वॉलीबॉल और सेपक टकरा के महिला एवं पुरुष वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खेलों के सफल एवं समयबद्ध आयोजन के लिए पुलिस लाइन्स परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वॉलीबॉल और सेपक टकरा के मुकाबले आगामी तीन दिनों तक रोमांचक माहौल में आयोजित होंगे, जिनका समापन रविवार को होगा।
उद्घाटन समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, खेल प्रेमी तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे। यह आयोजन पुलिस कर्मियों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय, फिटनेस और अनुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा







रहा है।