Homeउत्तर प्रदेशपूर्व एसपी सुल्तानपुर व सेवानिवृत्त आईपीएस दावा शेरपा के निधन पर शोक...

पूर्व एसपी सुल्तानपुर व सेवानिवृत्त आईपीएस दावा शेरपा के निधन पर शोक की लहर, जिला सुरक्षा संगठन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

संगठन की विशेष बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि, अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने उनके योगदान को किया याद

 

 

 

 

 

सुल्तानपुर। जनपद सुल्तानपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक एवं उत्तर प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी दावा शेरपा के जम्मू में निधन की सूचना से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुए दावा शेरपा अपने सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व और जनहितकारी कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को जनपद के लोगों ने अपूरणीय क्षति बताया है।

दावा शेरपा के पुत्र मिंगा शेरपा वर्तमान में ऊधमपुर में डीसी के पद पर कार्यरत हैं। शेरपा के कार्यकाल को याद करते हुए लोगों ने बताया कि उन्होंने नगर सुरक्षा संगठन को नया स्वरूप देते हुए उसका नाम बदलकर “जिला सुरक्षा संगठन” किया था, जिससे संगठन को नई पहचान और मजबूती मिली।

बृहस्पतिवार को जिला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव के आवास बढ़ाइयावीर पर आयोजित विशेष बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दावा शेरपा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

वक्ताओं ने कहा कि दावा शेरपा एक कर्मठ, ईमानदार और संवेदनशील अधिकारी थे,

जिनकी सेवाओं और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

श्रद्धांजलि सभा में जिला सुरक्षा संगठन के महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान,कमल नयन पांडेय संरक्षक , संयोजक जाहिद आब्दी, सरदार बलदेव सिंह, आशीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, वार्ड अध्यक्ष शहरयारुद्दीन, जावेद अहमद, अरबाब अहमद, सरफराज,सईद अहमद, एजाज़ अहमद समेत पदाधिकारी एवं सदIMG 20260611 WA0097IMG 20260611 WA0097 1IMG 20260611 WA0082स्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां