अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
एडीएम राकेश सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
सुलतानपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया एवं तहसीलदार सदर अभिनव सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में फरियादियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं।
अपर जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, विधिसम्मत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए।
समाधान दिवस में कुल 208 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रभात चन्द्र पाण्डेय, बीडीओ कूरेभार श्रीकांत तिवारी, राजस्व निरीक्षक इंद्र प्रताप सिंह,अयोध्या सिंह, मंगरूराम, राम पाल मिश्रा,भृगुदेव तिवारी, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, अभिषेक सिंह समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थि




त रहे।