


अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर सुल्तानपुर
जरूरतमंदों की मदद के लिए हर 6 महीने में होता है आयोजन, 40 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान
सुल्तानपुर। सामाजिक और जनसेवा के कामों में सक्रिय संस्था ‘दावत-ए-इस्लामी’ और उसकी शाखा ‘गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन’ (जीएनआरएफ) लगातार समाज सेवा के अलग-अलग काम कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने एक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल सुल्तानपुर स्थित ब्लड बैंक के सामने किया।
जिलाध्यक्ष अहमद अंसारी ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी के 50 से ज्यादा विभाग समाज कल्याण के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। जीएनआरएफ रक्तदान शिविर के अलावा सर्दियों में कंबल बांटना, गरीबों को राशन देना, पौधारोपण करना और गर्मियों में पानी की सबीलें लगाने जैसे कई सामाजिक काम करती है।
जाति और धर्म के भेदभाव से जुड़े सवाल पर जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि उनकी संस्था का मकसद बिना किसी धार्मिक या सामाजिक भेदभाव के सिर्फ इंसानियत की सेवा करना है। उन्होंने कहा, ‘हमारा मिशन पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते और इंसानियत के संदेश पर चलना है। समाज में कोई भी व्यक्ति, किसी भी धर्म या जाति का हो, अगर उसे जरूरत है तो उसकी मदद करना हमारा फर्ज है।’
यह महाशिविर जामा मस्जिद के इमाम शहर काज़ी मौलाना अब्दुल लतीफ की देखरेख में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि अक्सर जरूरतमंद और गरीब लोगों को इलाज के दौरान सही समय पर खून नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें परेशानी होती है। इस शिविर का मुख्य मकसद गरीबों और जरूरतमंदों को आसानी से खून उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के दौरान किसी को खून की कमी का सामना न करना पड़े।
गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के शहर निगरा मोहम्मद मेराज ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी और जीएनआरएफ हर 6 महीने में रक्तदान शिविर लगाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था सिर्फ रक्तदान ही नहीं करती, बल्कि सर्दियों में कंबल बांटती है, रमजान में राशन किट देती है और गर्मियों में शहर के अलग-अलग जगहों पर पानी और शरबत के कैंप लगाकर सेवा करती है।
एक पत्रकार के सवाल पर कि क्या यह रक्तदान शिविर सिर्फ मुस्लिमों के लिए है, उन्होंने साफ किया कि रक्तदान बिना किसी भेदभाव के सभी हिंदू-मुस्लिमों और हर धर्म के जरूरतमंदों के लिए किया जाता है। शिविर में पहला रक्तदान भी एक गैर-मुस्लिम व्यक्ति ने ही किया था। शाम तक 40 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।
वहीँ घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर विनीत जायसवाल ने शामिल होकर लोगों से रक्तदान को जीवन दान बताया और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गई ।समाजसेवी गुफरान अहमद सैफी ने रक्तदान कर अर्ध शतक पूरा किया।
रक्तदानियों में तारिक अत्तारी, गोलू शाहिद अत्तारी, अरशद अत्तारी, काशिफ अत्तारी, तेज बहादुर पाठक, अचल पाण्डेय, अमित, सुनील,हसरत अत्तारी, मिस्बाह शेख, समीर अत्तारी, ज़ैद अत्तारी, शाहिद अली अत्तारी, अनवर खान, मोहम्मद सैफ लखनऊ, गुलाम मोइनुद्दीन, सिराज अहमद भोला, खुर्शीद आलम समेत मेंबर एवं स
माजसेवी मौजूद रहे।