

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
पर्यावरण पार्क में डीएम, एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी समेत हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण
सुलतानपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क में भव्य एवं वृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने ध्यानपूर्वक देखा एवं सुना।
सजीव प्रसारण के उपरांत राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारु निगम सहित जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम और विभिन्न योगासन किए। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनसहभागिता और उत्साह देखने 





लायक रहा।