अफतार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
गोसाईगंज थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात चोरों ने बंद कमरों के ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक और एसओजी टीम जांच में जुटी
सुलतानपुर। जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित इनायतपुर हुसैनगंज गांव में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि चोरों ने गांव निवासी तोय्यब पुत्र स्वर्गीय वकील अहमद के घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे के बाद चोरों ने घर के बंद कमरों के ताले और कुंडी तोड़कर अलमारी में रखे 2 लाख रुपये नकद, करीब 65 लाख रुपये मूल्य के 45 तोले सोने के आभूषण तथा लगभग 2 लाख रुपये कीमत के 850 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई, जब गृहस्वामी तोय्यब नमाज के लिए उठे और कमरों के ताले टूटे देखे। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरी के खुलासे के लिए डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और एसओजी को लगाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की जांच


कर रही है।