एस. अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
व्यापारियों को आगे आने का आह्वान, शासन स्तर से हरसंभव सहयोग का भरोसा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सुल्तानपुर के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट कर जनपद में औद्योगिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। यह भेंट जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एवं नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस दौरान जिलाधिकारी ने व्यापारियों को जनपद में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के लिए उद्योगों की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उद्योग लगाने के इच्छुक व्यापारियों को शासन स्तर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि उद्योगों के विकास के लिए प्रशासन और व्यापारियों के बीच सतत संवाद जरूरी है। शासन की विभिन्न योजनाओं को व्यापारियों के सहयोग से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा और इसके लिए प्रशासन हमेशा संपर्क में रहेगा।
भेंट के अंत में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर उनके जनपद आगमन पर स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात को जनपद में औद्योगिक विकास की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एजाज अहमद,जिला उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, जिला महामंत्री कृष्ण चंद्र बरनवाल, जिलामंत्री राम तीरथ सोनी, बद्री विशाल बरनवाल,बालकृष्ण शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सईद अहमद, सर्वेश बरनवाल, जिला मंत्री वाजिद हुसैन, जुबैर अहमद, बाबूगंज बाजार अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, नगर युवाध्यक्ष अजमत खान, निसार अहमद राजा, मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, जावेद अहमद, अरबाब अहमद, सईद अहमद, सरफराज आदि पदाधिकारी उ




पस्थित रहे।