Homeउत्तर प्रदेशबकरीद(ईद-उल-अजहा)को लेकर सुलतानपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क, एसपी चारू निगम ने अधिकारियों...

बकरीद(ईद-उल-अजहा)को लेकर सुलतानपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क, एसपी चारू निगम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर

 

आगामी बकरीद(ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने की, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकरीद(ईद-उल-अजहा) पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से लगातार संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

एसपी ने संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, लगातार गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक पोस्टों की लगातार निगरानी करने तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर भी विस्तृत रणनीति तैयार की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश देते हुए आमजन से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अIMG 20260523 WA0066IMG 20260523 WA0065IMG 20260523 WA0067पील की।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां